Aaj Ka Panchang 4 February 2021: जाने आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल के साथ दिन विशेष के बारे में।
|| Aaj Ka Panchang 4 February 2021 ||
पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बनाता है। तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण ये पंचांग के पाँच अंग कहे जाते हैं। हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के द्वारा ही ज्योतिर्विद समय एवं काल की सटीक गणना करने मे सक्षम होते है। हम यहाँ पर आप को दैनिक पंचांग में आपके लिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी प्रदान करते हैं।
पंचांग हिंदू कैलेंडर होता है जिसमें ग्रहों, नक्षत्रों की दशा व दिशा पर तिथि, वार त्यौहार आदि का निर्धारण होता है। पंचांग में प्रत्येक दिन में पड़ने वाले शुभाशुभ योग एवं मुहूर्त का विवरण भी होता है। विवाह जैसा मांगलिक कार्य हो या फिर कोई नया व्यवसाय शुरु करना हो, नये घर में प्रवेश करना हो या किसी व्रत त्यौहार पर पूजा के लिये शुभ समय की जानकारी सब पंचांग के आधार पर ही जानी जाती हैं। पंचांग में गणना समय व स्थानानुसार भी होती है क्योंकि जो पंचांग उत्तर भारत में जिस समय लागू होता है। वह दक्षिण भारत में नहीं होता इसलिये पंचांग क्षेत्र विशेष के अनुसार अलग-अलग होते हैं। लेकिन किसी भी पंचांग में जानकारियों के स्तर पर लगभग समानता होती है। किसी भी पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण आदि पांच अंग होते हैं इन्हीं पांच अंगों की जानकारियां इसमें निहित होने के कारण इसे पंचांग कहा जाता है।
आज का पंचांग यानि दैनिक पंचांग अंग्रेंजी में Daily Panchang भी कह सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी हो, जो काम हम आज करने वाले हैं उसमें हमें सफलता मिले। घर से लेकर दफ्तर तक, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आज हम जो निर्णय लेने वाले हैं उनके परिणाम हमें सकारात्मक मिलें इसके लिये जरुरी है कि वह कार्य शुभ समय, शुभ मुहूर्त में शुरु किये जायें। महत्व पूर्ण निर्णय लेने के समय ग्रह, नक्षत्र एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे लिये कर रहे हों। इसी की जानकारी हमें आज का पंचांग से मिलती है।
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 04 – Feb – 2021
☀ New Delhi, India
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी 12:09:19
🔅 नक्षत्र स्वाति 19:45:40
🔅 करण :
बव 12:09:19
बालव 23:08:37
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग गण्ड 22:07:18
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:07:57
🔅 चन्द्रोदय 24:55:00
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 18:02:31
🔅 चन्द्रास्त 11:26:59
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी
🔅 कलि सम्वत 5122
🔅 दिन काल 10:54:34
🔅 विक्रम सम्वत 2077
🔅 मास अमांत पौष
🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:45:24 – 12:37:03
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:46:08 – 11:29:46
15:07:57 – 15:51:36
🔅 कंटक 15:07:57 – 15:51:36
🔅 यमघण्ट 06:00:35 – 07:30:13
🔅 राहु काल 13:30:03 – 15:00:52
🔅 कुलिक 10:46:08 – 11:29:46
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:35:14 – 17:18:52
🔅 यमगण्ड 07:07:57 – 08:29:46
🔅 गुलिक काल 09:00:35 – 10:30:24
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण (दही खाकर ही यात्रा करे)
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
दिन विशेष – दिनांक 4/2/2021 आज कालाष्टमी व्रत है। श्री रामानन्दाचार्य जयंती है। स्वामी रामानन्दाचार्य स्वयं राम जी के अवतार हैं। आज रात्रि 22:39 PM पर बुध मकर राशि में गोचर करेंगे।
पढ़ें आज का राशिफल – पंचांग क्या होता है।